उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक आयोजित

खूँटी :  सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम खूंटी से 'Run for Unity Marathon' का होगा आयोजन, एक साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया जाएगा संदेश, उपायुक्त ने जिलावासियों से भाग लेने का किया अपील उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला खेल एवं पर्यटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेल एवं पर्यटन से संबंधित निर्माणाधीन तथा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पर्यटन क्षेत्र में पंचघाघ पर्यटन स्थल पर रिपेयरिंग, ब्रिक वर्क, पाथवे, शेड, शौचालय, कैंटीन भवन, तोरण द्वार समेत अन्य से संबंधित कार्यों में की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने एवं क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन घोषित करने के निर्देश दिए। जिससे क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सके।

उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा करते हुए सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

पेरवाघाघ पर्यटन स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में संबंधित कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लग भग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उपायुक्त ने शेष बचे कार्य को भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। डोम्बारी बुरु में पाथवे, रेलिंग, लाइट समेत अन्य विकास कार्य हेतु सभी दस्तावेज पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त ने जिले के पर्यटन स्थलों पर ट्रेकिंग की संभावनाओं को देखते हुए उपयुक्त ट्रेकिंग रूटों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके। खेल क्षेत्र की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में खूँटी खेल महोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए। वहीं रानियां समेत अन्य निर्माणाधीन स्टेडियम कार्य की समीक्षा कर सभी कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इसके अलावे 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर 'Run for Unity Marathon' का आयोजन करने के निर्देश दिए गए।  यह 'Run for Unity Marathon' प्रातः 7:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी से प्रारंभ होगा। जिसमें काफी संख्या में पदाधिकारी, कर्मी, एवं जिलावासी एक साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देंगे। उपायुक्त ने 'Run for Unity Marathon' में जिलावासियों से भाग लेने की अपील की है।  बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.