15 दिनों से अंधेरे में डूबे सिदिरकोना गाँव में फिर लौटी रोशनी
खूँटी : तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रनिया प्रखंड अंतर्गत खटखुरा पंचायत के सिदिरकोना गाँव में विगत 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों द्वारा इस समस्या की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक श्री सुदीप गुड़िया जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की दिशा में आवश्यक पहल की।
इसी पहल के परिणामस्वरूप गाँव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। बीते शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में गाँव की एक वृद्ध माताजी के हाथों फीता कटवाकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बिरेन कंडुलना, प्रखंड प्रमुख नेली डहँगा, विभागीय विधायक प्रतिनिधि देवनाथ माघईया एवं सुरेश कोनगाड़ी, खटखुरा पंचायत की मुखिया मंजू सुरीन तथा प्रखंड सचिव फिलिप डहँगा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। क्षेत्र के किसी भी गाँव में बिजली, पानी, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्या हो, उसकी जानकारी मिलते ही समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। हमारा प्रयास है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति और दूर-दराज के गाँवों तक पहुँचे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.