खूंटी समाहरणालय में पहली बार रक्तदान शिविर, अधिकारियों, कर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

खूंटी :  खूंटी जिले के समाहरणालय सभागार में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने रक्तदान किया। जिले के दूसरे नंबर के उपायुक्त हैं जिन्होंने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया इससे पहले पूर्व उपायुक्त शशि रंजन ने रक्तदान किया था। उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान करने से समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर में 74 लोगों ने रक्तदान के पूर्व होने वाली स्वास्थ्य जांच प्रकिया में शामिल हुए।स्वास्थ्य जांचोपरांत कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। 

तोरपा से आए युवक जोन हस्सा ने बताया कि उसे समाहरणालय सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित होने की जानकारी मिली तो वह यहाँ आया और रक्तदान किया। उसने कहा रक्तदान करने से सेहत भी अच्छा रहता है और नया रक्त बनता है। 

सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. बिनीता होरो ने कहा कि डीसी सर के निर्देश पर पहली बार समाहरणालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, खुशी की बात है और बहुत ही स्वागत योग्य है। डॉ बिनीता ने कहा - रक्तदान जैसा आप सभी जानते हैं ये हमारा सबसे बड़ा दान है। आप बहुत सारे दान देते होंगे पर रक्तदान जो करता है वो एक जीवन बचाने का काम करता है।"  

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद उरांव ने कहा कि डीसी महोदय के निर्देश के अनुसार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। इसमें यहाँ जितने भी स्टाफ हैं उन्होंने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। "मैं सभी जिले वासियों से अपील करता हूँ कि वो बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें। ब्लड बैंक में यदि रक्त की प्रचुर मात्रा होगी तो जरूरतमंद लोगों को सही समय में रक्त चढ़ाया जा सकता है, उनकी जान बचायी जा सकती है।"

जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने बताया कि जिले में जो स्वास्थ्य विभाग की टीम है उसके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि हमारे जो ब्लड बैंक है उसमें पर्याप्त संख्या में विभिन्न ब्लड ग्रुप्स के ब्लड यूनिट्स उपलब्ध रहें।  उसी पहल पर आज यहाँ समाहरणालय में भी हमारे सारे पदाधिकारी और कर्मियों के लिए एक हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें समाहरणालय के पदाधिकारी और कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

 "लोगों से भी यही अपील रहेगी कि आप किसी भ्रम में न पड़ें, आप हेल्दी हैं, आप स्वस्थ हैं तो आप जरूर ब्लड डोनेशन करें, "यहाँ सिकल सेल के भी बहुत सारे मरीज हैं और एनीमिक महिलाएँ और खासकर प्रेग्नेंट जो महिलाएँ होती हैं। लगातार उनकी स्क्रीनिंग की जाती है और उनको चाहे ब्लड की आवश्यकता हो या मेडिकेशन की आवश्यकता हो, उनको दी जाती है। 

समाहरणालय में पहली बार लगे इस शिविर ने जिले में एक नई पहल की शुरुआत की है। रक्त दान महादान में खूँटी उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, जिला कल्याण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, ज़िला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, सिविल सर्जन ललित पाठक रंजन, उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव, ब्लड बैंक इंचार्ज बिनीता होरो समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.