उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने कृषि एवं संबद्ध विभागों तथा जे०एस०एल०पी०एस० की संयुक्त समीक्षा बैठक कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जे०एस०एल०पी०एस०) की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, आपसी समन्वय एवं किसानों को दिए जाने वाले सभी सरकारी लाभों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, आत्मा, भूमि संरक्षण, JSLPS समेत अन्य द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं एवं सरकारी लाभ से किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
वहीं किसानों को प्रेरित कर सेमियालता, जरबेरा समेत अन्य की खेती, विभिन्न प्रोसेसिंग यूनिट संचालन एवं अन्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने, किसानों को खेती एवं प्रोसेसिंग यूनिट संचालन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। पलाश के तहत विभिन्न उत्पादों का अच्छे से पैकेजिंग एवं बिक्री करने को लेकर भी निर्देश दिए गए। जिससे जिले के किसानों को आर्थिक लाभ एवं आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।
बैठक के दौरान कृषि, आत्मा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन एवं जे०एस०एल०पी०एस० विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उपायुक्त ने एफपीओ एवं ग्राम संगठनों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। साथ हीं सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। किसानों को ससमय बीज एवं खाद वितरण करने एवं सभी प्रखंडो में अधिक से अधिक लैम्प्स केंद्रों के सक्रिय संचालन के निर्देश दिए गए।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, कृषि, आत्मा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, मत्स्य, गव्य विकास, पशुपालन विभाग एवं जे०एस०एल०पी०एस० के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.