झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुई विशेष प्रार्थना सभा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम
खूँटी : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रातःकालीन विशेष प्रार्थना सभा एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को झारखंड के इतिहास, गौरव गाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य की स्थापना तथा रजत जयंती वर्ष के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही झारखंड की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में योगदान देने हेतु सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में झारखंड के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं राज्य के प्रति गर्व और सम्मान की भावना विकसित करना तथा उन्हें राज्य के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.