निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता
खूंटी : मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Clubs) के माध्यम से आयोजित क्विज प्रतियोगिता में खूंटी एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 24 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सम्मानित छात्र-छात्राओं एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाता जागरूकता के प्रति समझ विकसित होती है। साथ ही, युवाओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी के महत्व को समझने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित टॉप 10 छात्र-छात्राएं अब राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.