बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2026 के तहत धान एवं मक्का के लिए 31,422 आवेदन स्वीकृत, 23,165.64 हेक्टेयर क्षेत्र हुआ आच्छादित

खूंटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (B-PMFBY) खरीफ-2026 के तहत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खरीफ-2026 के दौरान धान एवं मक्का फसलों के लिए प्राप्त आवेदनों एवं बीमा कवरेज की समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि दोनों फसलों के लिए कुल 31,422 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन आवेदनों के तहत कुल 23,165.64 हेक्टेयर क्षेत्र आच्छादित हुआ है।

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ योजना के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.