पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

खूँटी : माननीय सांसद, खूंटी लोकसभा  कालीचरण मुंडा जी आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी के जमशेदपुर स्थित धोड़ाबांधा आवास पर पहुँचे।

वहाँ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन मुंडा  की पूज्य माताजी के आकस्मिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद महोदय ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सांसद  कालीचरण मुंडा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.