नारी शक्ति फाउंडेशन ने हुटार में किया रक्तदान शिविर का आयोजन, मानव सेवा का दिया संदेश
खूँटी : नारी शक्ति फाउंडेशन, हुटार (खूंटी) की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ JLKM के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर देवेंद्र नाथ महतो ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक महान कार्य है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन देने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में JLKM की ओर से जिला अध्यक्ष कुमार ब्रज किशोर, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल उपाध्यक्ष सचिन कुमार कश्यप, महासचिव विक्रम महतो, राकेश कुमार सोनी, नगर अध्यक्ष कुलदीप कुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य तानिष कुमार, खूंटी प्रखंड उपाध्यक्ष विनय कुमार बिंझिया, गुरु प्रसाद महतो एवं सचिव रविंद्र महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं नारी शक्ति फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष बजरंग कुमार साहू, सचिव पायल साहू, सदस्य कुंजल हस्सा, फगुआ हस्सा, पांडा मुंडा एवं पोगोन कुमारी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर नारी शक्ति फाउंडेशन की ओर से सदर अस्पताल के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि उनके सहयोग से रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में सहभागी बनने का अवसर मिला।
संस्था ने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही संदेश दिया कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.