परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं देवठान जतरा जैसे आयोजन : विधायक रामसूर्या मुंडा

खूँटी : कर्रा प्रखंड के हाकाजांग पंचायत अंतर्गत पदमपुर में आयोजित देवठान जतरा में खूंटी के माननीय विधायक रामसूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जतरा में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक नृत्य और लोक परंपराओं के बीच जतरा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

इस अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने जतरा में शामिल ग्रामीणों, आयोजन समिति एवं सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवठान जतरा हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे पारंपरिक आयोजन ग्रामीण समाज को एकजुट करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विधायक ने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, लोकनृत्य, गीत-संगीत और सामुदायिक जीवन से जुड़ी है। आज के आधुनिक दौर में भी ग्रामीणों द्वारा अपनी पारंपरिक जतरा और सांस्कृतिक आयोजनों को उत्साहपूर्वक आयोजित करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अपनी परंपराओं को बचाए रखना और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ग्रामीणों से आपसी एकता, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की। जतरा जैसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाते हैं और गांव-समाज के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया शांति तिर्की, हाकाजांग पंचायत पदमपुर, लखीराज, जेएमएम पंचायत अध्यक्ष दुर्गा लकड़ा, जीवन होरो, नाच दल, खोड़हा दल, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, मुखिया सुखराम सरूकद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में पारंपरिक उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.