उपायुक्त के निर्देश पर सुकर्मणी टूटी को लगाया गया कृत्रिम पैर, जीवन में नई उम्मीद की जगी किरण
खूंटी : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कालामाटी खूँटी की छात्रा सुकर्मणी टूटी के कृत्रिम पैर की परेशानी की जानकारी प्राप्त होने पर उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए उनके लिए कृत्रिम पैर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया। जिसके पश्चात सुकर्मणी टूटी का नया कृत्रिम पैर लगाया गया।
इस पहल से सुकर्मणी के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगी है। कृत्रिम पैर लगने से अब वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन की नई शुरुआत कर सकेंगी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.