खूंटी सदर अस्पताल का 18वें कॉमन रिव्यू मिशन की केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण
खूंटी : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से 18वें कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की केंद्रीय टीम ने अपने भ्रमण के दूसरे दिन खूंटी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय टीम ने अस्पताल के लेबर वार्ड, ओपीडी, टीकाकरण केंद्र, कुपोषण उपचार केंद्र, आपातकालीन विभाग, सेंट्रल लैब, आईसीटीसी, परिवार नियोजन केंद्र, ब्लड सेंटर, डे केयर, आईसीयू, मानसिक स्वास्थ्य विभाग, एनसीडी, मलेरिया, फाइलेरिया एवं यक्ष्मा केंद्र सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अलग-अलग विभागों की रिपोर्ट का आकलन कर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, उनकी गुणवत्ता और सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का मूल्यांकन करना था।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.