यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. आमिर हुसैन के नेतृत्व में हुई बैठक
खूंटी : यूथ कांग्रेस खूंटी जिला कमिटी की जिला कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को सांसद काली चरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष मो. आमिर हुसैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में खूंटी जिला प्रभारी हिमांशु कुजूर एवं सह प्रभारी जय बारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के नगर अध्यक्ष गुलाम घोष साहिद अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को पंचायत स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत खूंटी जिले की सभी पंचायतों में चौपाल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन चौपालों के माध्यम से आम जनता को लोकतंत्र, मताधिकार एवं मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष मो. आमिर हुसैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन के लिए कार्य करने की अपील की। उन्होंने अभियान को जिले की प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में जिला प्रभारी हिमांशु कुजूर, सह प्रभारी जय बारी, जिला अध्यक्ष मो. आमिर हुसैन, नगर अध्यक्ष गुलाम घोष साहिद, जिला उपाध्यक्ष सहरोन सुरिन, सुमित हर्ष, संगठन प्रभारी उस्मान खान, नवाज अंसारी, आर्यन अली, साजिद आलम, कल्याण सिंह मुंडा, यश नाथ साहदेव, सोनू खान, प्रकाश साहू, आसिक अंसारी, अरसलान अंसारी, आसिम अंसारी, रोशनी सोय, अनमोल धन, बाहा मुंडा, माज हुसैन सहित यूथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.