आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की योजनाओं की खूँटी उपायुक्त मो.जावेद हुसैन ने की समीक्षा

खूंटी - समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आईटीडीए एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत संचालित TMMC योजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सहयोग विलेज के बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालयों में कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत ई-कल्याण पोर्टल पर प्राप्त 13,171 नए आवेदनों का संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत समिति ने सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की।

उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि शीघ्र हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर भी जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.