कर्रा में मेला में हथियार लहराकर बदसलूकी कर रहा युवक गिरफ्तार, देसी रिवॉल्वर और लोहे का पंच बरामद

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र में मेला समारोह के दौरान हथियार लहराकर लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि 24 नवंबर 2026 की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्रा थाना क्षेत्र में चल रहे मेला समारोह में एक व्यक्ति हथियार लहरा रहा है और लोगों के साथ बदसलूकी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम का गठन कर तुरंत मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंची टीम ने उस व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर और लोहे का बना पंच बरामद हुआ, जिसका इस्तेमाल पंचिंग के लिए किया जाता है। एसपी ने बताया कि आरोपी अतीत में नशे का आदी रहा है। उसने बताया कि वह नशा मुक्ति केंद्र में चार महीने रहकर आया है। हालांकि अभी तक उसका कोई आपराधिक इतिहास पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.