आज R.C. मिशन स्कूल, जम्हार, गोविंदपुर रोड, कर्रा में वार्षिक समारोह (Annual Function) का आयोजन किया गया

खूँटी : अपने संबोधन में विधायक  सुदीप गुड़िया जी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके द्वारा बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और समाज एवं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य जोरग आईंद, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी एवं उड़ीकेल मुखिया छतरी हेमरोम ,फादर क्लासतुस लकड़ा,फादर ख्रिस्तोफर जोजो, फादर सुनील कंडुलना(सचिव), फादर अनिल फादर संजय, फादर जेम्स, फादर एरिक, प्रधानाध्यपक फादर सिलवाणूस बुढ़, विद्यालय के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.