चार नव नियुक्त सहायक आचार्यों को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र
खूँटी : झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा के तहत शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने चार नव नियुक्त सहायक आचार्यों शबनम परवीन, संगीता कुमारी, मो० अयुब अंसारी एवं मो० अफरोज आलम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नव नियुक्त सहायक आचार्यों को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण की इस पहल को जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.