छह साल से फरार वारण्टी सूरज गिरफ्तार अहिरौली बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर : जनपद कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारण्टी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त सूरज पुत्र अखिलेश निवासी छपिया टोला, रामनगर थाना अहिरौली बाजार को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त सूरज के विरुद्ध वर्ष 2018 में मुकदमा अपराध संख्या 2034/2018 धारा 323, 504, 325 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और कोर्ट द्वारा उसके विरुद्ध वारण्ट जारी किया गया था।अहिरौली बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं कांस्टेबल मनोज कुमार यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इसमें तेजी लाई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

 

 रिपोर्टर : सत्यनारायण चौरसिया 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.