थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर : में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 25 मई 2025 को थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित अलग-अलग मुकदमों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. नदीम अंसारी पुत्र इसराइल अंसारी, निवासी बलुआ रामपुर श्रीपाल, थाना कोतवाली हाटा, जनपद कुशीनगर।
मुकदमा संख्या: 293/2025
धाराएं: धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट।
2. राहुल सिंह पुत्र शुभप्रकाश सिंह, निवासी समोगर टोला कंचनपुर, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया।
मुकदमा संख्या: 915/2024
धाराएं: धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट।
गिरफ्तारी टीम:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रामसहाय चौहान
2. उप निरीक्षक श्री गजानन पाठक
3. उप निरीक्षक श्री ओमप्रकाश गुप्ता
4. हेड कांस्टेबल संजय सिंह
5. कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह
6. कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह यादव
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : सत्यनारायण
No Previous Comments found.