यूपी एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्साधिकारी का किया स्वागत

कुशीनगर  : उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ जनपद इकाई कुशीनगर के पदाधिकारियों द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डा0 चंद्र प्रकाश को पुष्प गुच्छ भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कर्मचारी समस्याओं व त्योहारी माह में सेलरी अब तक न मिलने से अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत कराया गया ।

जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय द्वारा ग्यारह सौ संविदा कर्मचारियों का त्यौहार फीका न हो सितंबर माह की सेलरी शीघ्र आहरित करने हेतु ज्ञापन दिया गया। 
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 चंद्र प्रकाश ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान होगा साथ ही जनपद का रैंकिंग सुधारने के लिए कर्मचारी संगठन से आह्वाहन किया ।
 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एस एन त्रिपाठी ने कर्मचारियों के कार्यो की सराहना कर उत्साह बढ़ाया ।
स्वागत प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से संघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव (लडडू),कोर कमेटी के जिलाध्यक्ष डा0 वेद प्रकाश तिवारी,जिलाउपाध्यक्ष डा0 मधुसूदन मिश्र,जिलाउपाध्क्ष डा0 संजय कुमार सिंह,संघ के प्रदेश संरक्षक अमित पाण्डेय,महामंत्री राजू यादव, जिलाकोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल,मंत्री विवेक यादव,संगठन मंत्री संतोष यादव, किरन यादव,अनूप गोंड आदि ने स्वागत किया ।
इस अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं सीएचसी/पीएचसी के दर्जनक संविदा कर्मचारी एवं आशा संगिनी,आशा बहुएं उपस्थित रही ।


रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.