श्रम विभाग ने विकास खंड तमकुहीराज के ग्राम सभा बसडीला पाण्डेय मे श्रमिकों को किया जागरूक

कुशीनगर  : कुशीनगर ग्राम सभा बसडीला पाण्डेय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र पांडे की अध्यक्षता में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया इसमें 15 श्रमिक पंजीयन और 10 नवीनीकरण आवेदन पत्र मोबाइल नंबर बदलने के लिए प्राप्त हुआ और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभाग के कर्मचारी  ग्राम सभा बसडीला पाण्डेय मे  जीरो पावर्टी परिवारों व मजदूरों को विभाग में पंजीयन/नवीनीकरण कराकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया।
 ज्ञातव्य हो कि  गुरुवार को विकास खंड  तमकुहीराज के ग्राम सभा  बसडीला पाण्डेय मे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कर्मचारी शशि शेखर मिश्र  ने पहुंच कर मजदूरों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा उपस्थित मजदूरों को अपने समीप के जनसेवा केन्द्र पर पहुंच कर जनसेवा केन्द्र के माध्यम से यू पी बी ओ सी डब्ल्यू के साइड पर श्रमिक पंजीयन कराने तथा पूर्व में पंजीकृत श्रमिकों को ससमय नवीनीकरण कराकर विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के जागरुक किया। इस दौरान  सोनू गुप्ता राजू सिंह सुमित्रा देवी विनोद कुमार चिंता देवी देवेंद्र प्रसाद राजकली सीमा देवी मनीषा देवी सचिन यादव आरिफ अंसारी सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।


रिपोर्टर :  सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.