दीपक द्विवेदी ने प्रार्थना पत्र देखकर लगाया मानहानि एवं सामाजिक क्षति का आरोप

कुशीनगर : भाजपा नेता ज्ञानेश्वर उर्फ दीपक द्विवेदी ने एक यू ट्यूबर  कृष्णा राय पुत्र ध्रुव राय ग्राम धनहा थाना पटहेरवा पर मानहानि एवं सामाजिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।उन्होंने अपने आवास पर प्रेसवार्ता में बताया कि मेरे ऊपर भूमि से संबंधित कोई मुकदमा नहीं होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर भूमाफिया कहकर वीडियो बना रहा है कई मिलियन लोगों ने उसके वीडियो को देखा है।प्रार्थी उसके इस कृत्य से बहुत दुःखी है।इसके अलावा वीडियो में अनर्गल शब्दों का प्रयोग कर रहा है  जिससे मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।उन्होंने पटहेरवा थाने समेत उच्चाधिकारियों से विधिक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.