कार सवार दंपति पर हमला,पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा,तहरीर
कुशीनगर : पटहेरवा।दिल्ली से पिता के मृत्यु की खबर सुनकर कार से दिल्ली से दरभंगा जा रहे दंपति पर कार सवार युवकों ने पटहेरिया हाइवे चौराहे पर कथित रूप से चाकू से हमला कर कार की शीशा तोड़ दी।आरोप था कि दंपति के कार से आरोपित के कार में खरोच आई है।लेकिन घटनास्थल मौजूद उपनिरीक्षक ने जबाजी दिखाते हुये उग्र युवाओं को किसी तरह कब्जे में लिया और अन्य फोर्स के सहारे दोनों कार सवारों को थाने ले गई।जहाँ जांच पड़ताल के बाद कार सवार दंपति को बिहार बार्डर तक पुलिस अभिरक्षा में छोड़ दिया गया।आरोपित युवक पुलिस हिरासत में है। दरभंगा (बिहार) निवासी मेहताब आलम दिल्ली में व्यवसाय करते है।उनके पिता की मृत्यु घर पर हो गयी थी।सूचना पर वह कार से पत्नी राबिया खातून व बच्चों के साथ घर जा रहे थे।जैसे उनकी कार फाजिलनगर कस्बे में पहुँची की बगल से साइड ले रही दूसरी कार में हल्का से सट गयी।आरोपित कार सवार वहाँ तो कुछ नही बोले लेकिन उनकी पीछा करके पटहेरिया निर्माणधीन ओवरब्रीज के पास लेकर उन पर हमला बोल दिये।आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि कार सवार युवक शीशा फोड़ दिए।चौराहे पर मौजूद उपनिरीक्षक श्रवण कुमार ने तत्काल इन युवाओं टोका तो उनसे भी उलझने लगे।लेकिन दुकानदार व अन्य लोग की मदद से उपनिरीक्षक ने कार सवार तीनो युवक को कब्जे में लेकर अन्य पुलिसफोर्स की मदद से दोनों कार सवारों को थाने ले गये।जहाँ कार सवार दंपति ने आरोप लगाया कि यह चाकू से हमला किये है और लूटने का प्रयास किये है।पुलिस को कार सवार दंपति ने कार सवार युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।गिरफ्तार युवक गोसाई पट्टी,तमकुहीराज के बताए जा रहे है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपित कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर उनके सबंध में जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.