पैसे लेने के बहाने बुलाकर युवक पर जानलेवा हमला,तहरीर।
कुशीनगर : तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव युवक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगो पर उनके बेटे को पैसा देने के बहाने बुलाकर उसे घर मे बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तुर्कपट्टी के गांव मधुरिमा निवासी मोतीचंद गौंड ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है।कि सोमवार की रात्रि करीब सात बजे उसके पुत्र बिक्की और गांव के दो युवक एक ही साथ सीसे की कम्पनी में काम करते उक्त लोगो ने बिक्की से 8600 रुपया ले रखे थे।जो मांगने पर आजकल करके उसको टरका देते थे।घटना के दी उक्त दोनों युवक बिक्की के मोबाइल पर फोन कर घर बुलाया,इब बिक्की घर आने से इनकार कर रहा था तो दोनो युवक उसके घर आ गये और बिक्की को लेकर चले गए।और घर मे बुलाकर दरवाजा बन्दकर उसको मारने लगे इसी दरम्यान बिकी की पत्नी ने उसके नंबर पर फोन किया तो युवकों ने फोन उठा कर उसको भी भद्दी भद्दी गालियां देने लगे।अब उज़की पत्नी अपने स्वजनो को बात बताई तो बिक्की के पिता व उसके भाई व कुछ गांव के लोग जाकर देखा तो उसका गला गमछा से कसे थे।गांव के लोग व बिक्की के परिजनों ने बीच बचाव कर किसी तरह उसको घर लाये हालत खराब देख बिक्की का इलाज कराने चले गए।मंगलवार की दोपहर पिता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।जब कि थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया तहरीर मिली है जाच की जा रही है।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.