दुकान पर गिरी बिजली, हजारों का सामान जलकर राख।

कुशीनगर : उजारनाथ स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार को तेज गर्जना के साथ हुई बारिश के दौरान एक दुकान पर आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दुकान के अंदर रखा टीवी, इनवर्टर, चोकर तथा तीन बोरी चावल सहित अन्य सामान जलकर खराब हो गया। स्थानीय चौराहे पर स्थित बाबा ट्रेडिंग की दुकान पर अचानक बिजली गिरने से तेज आवाज हुई जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना के समय दुकान के अंदर मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित हुए। बिजली गिरने के बाद दुकान में धुआं भर गया तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलने लगा।

स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर आग को फैलने से रोका। घटना में दुकान मालिक को हजारों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

रिपोर्टर : मनोज कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.