आदित्य विशाल पाठक को समाजशास्त्र में मिली पीएचडी की उपाधि, दलित महिलाओं की उच्च शिक्षा पर किया है शोध

कुशीनगर : गुरवलिया बाजार निवासी आदित्य विशाल पाठक को आइसी विश्वविद्यालय, हिमांचल प्रदेश ने समाजशास्त्र विषय में शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। डा आदित्य ने “उच्च शिक्षा स्तर पर दलित महिलाओं की शैक्षिक स्थिति” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

अपने शोध के माध्यम से उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दलित समाज की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों, अवसरों और उनकी वर्तमान स्थिति का गहराई से अध्ययन किया है। उनके इस शोध कार्य को शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अपनी इस शैक्षणिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. आदित्य विशाल ने कहा कि यह शोध केवल एक अकादमिक डिग्री नहीं, बल्कि समाज के एक वंचित वर्ग की आवाज़ और उनकी शैक्षणिक राह की बाधाओं को सामने लाने का एक प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस शोध के निष्कर्ष भविष्य में नीति निर्माताओं को दलित महिलाओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने के लिए बेहतर योजनाएं बनाने में मदद करेंगे।
वर्तमान में डा आदित्य शिक्षण संस्थानों का संचालन एवं प्रबंधन करते हैं।
 इस अवसर पर उन्होंने अपने मार्गदर्शक एवं शोध निर्देशक (Guide) डॉ. महेंद्र चौरसिया के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया एवं घर में शिक्षा और शोध के समृद्ध माहौल बनाने के लिए अपने पिता डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक और बड़ी बहन डॉ. यशस्विनी पाठक एवं डॉ अपराजिता पाठक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। उन्होंने कहा मेरे जीवन और इस शोध यात्रा के असली सूत्रधार मेरे पिता जी हैं। उन्होंने ही मुझे उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। पिता के मार्गदर्शन और बहनों के निरंतर सहयोग ने इस कठिन सफर को आसान और गरिमापूर्ण बनाया।

रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.