पाक्सो आरोपी गिरफ्तार, हाटा पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर :  महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस की निगरानी में चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को मु0अ0सं0 256/2026 के तहत वांछित अभियुक्त मंजेश पुत्र मोहन, निवासी सिंहपुर, थाना कोतवाली हाटा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमचंद यादव एवं कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी की टीम ने की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर : सत्यनारायण चौरसिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.