सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 11 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

खीरी :  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहम्मदी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता व महामंत्री आशीष त्रिवेदी ने किया।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर के दौरान कुल 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. सचिन गुप्ता,डॉ. तन्वी,विपिन पटेल और आशीष त्रिवेदी सहित अन्य लोग शामिल रहे।रक्तदान करने वाले लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण जनसेवा है।दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग रक्तदान को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति न रखें और चिकित्सकीय रूप से पात्र होने पर नियमित अंतराल पर रक्तदान के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियानों को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में रक्तदान संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों को मिला।आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य अभियानों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।आयोजन में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. सचिन गुप्ता, चीफ फार्मासिस्ट सुशील शुक्ला,डॉ. धर्मेंद्र वर्मा,फार्मासिस्ट विनीत गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्टर : सुरेंद्र सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.