राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक सद्भावना की बैठक सम्पूर्ण हुई

कोडरमा : पिपराडीह स्टेशन रोड चंदवारा पर स्थित बचपन प्ले स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना से हिंदू समाज के सभी जाति-बिरादरी  की बैठक सम्पन्न हुई। सामाजिक सद्भाव के इस बैठक में सामूहिक गीत  जिला कार्यवाह मुकेश राणा जी के द्वारा लिए गए। सह विभाग कार्यवाह मनोज राणा जी ने बैठक में आए हुए अतिथियों का परिचय कराए। वहीं अपने विभाग के विभाग संघचालक माननीय सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने शताब्दी वर्ष के विषय प्रवेश कराए। मा०सुरेन्द्र जी ने कहा कि यह वक्त है हम सब को साथ चलने का,एकजुट होने का। हम सभी हिन्दू सहोदर भाई हैं। भेदभाव मिटाकर एक साथ आकर चलना होगा,तभी हिन्दू समाज में स्वांगीण विकास संभव है। इस बैठक से सभी हिन्दू भाई उत्साहित दिखे। आगामी हिंदू सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कटिबद्ध हुए। इस बैठक में मातृशक्ति की भी भागीदारी हुई। समाज के सभी लोगों में एक साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किए।

इस बैठक में अपने जिला संपर्क प्रमुख दिलीप कुमार ,खंड कार्यवाह गौतम कुमार , विहिप से जिला मंत्री प्रदीप सिंह,विभाग संयोजक राजू यादव,पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि संजय दास,श्रवण कुमार,पप्पू बर्नवाल,अमित सिंह,सतीश राणा,धीरज कुमार,विनय राणा,विनय शर्मा,राजकुमार मोदी,मुंशी यादव,राहुल रजक,प्रकाश ठाकुर,संजू देवी एवं एकल अभियान और गायत्री परिवार से माताओं - बहनों एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गौतम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.