महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस लाइन से शिव जी का बारात एवं संजीवनी विद्यालय के बच्चों का भव्य शिव परिवार झांकी निकाला गया

कोडरमा : महाशिवरात्रि के पावन एवं आध्यात्मिक अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य शिव बारात कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह जी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। यह शिव बारात पुलिस लाइन से चलकर नाचते गाते हुए रांची पटना रोड स्थित चंदवारा शिव मंदिर में स्वागत होने के बाद एवं प्रसाद ग्रहण करने के बाद समाप्त हुआ। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान संजीवनी विद्यालय के द्वारा भव्य झांकी निकाला गया। बारात में शिवभक्तों की भारी उपस्थिति, भक्ति गीतों की मधुर धुन, एवं “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं शिवमय बना रहा शिव बारात में शामिल होकर पुलिस अधीक्षक सिंह जी ने क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था, समृद्ध परंपरा एवं सांस्कृतिक एकता की सराहना की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

रिपोर्टर : गौतम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.