किस्को लोहरदगा मुख्य पथ जल्द नहीं बनी, तो किया जाएगा जन आंदोलन-रामपाल उरांव।

किस्को लोहरदगा - मुख्य पथ की स्थिति जर्जर हालत में हो जाने के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर सड़क की स्थिति में सुधार कराए जाने को लेकर शनिवार को किस्को चौक के समीप फ्रेंडशिप क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा सड़क निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे कंपनी और संबंधित विभाग के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किस्को से लोहरदगा मुख्य पथ जो कुछ वर्षों पूर्ण कार्य प्रारंभ किया गया था परंतु अभी तक कार्य पूर्ण नहीं किया गया। जिसके वजह से पूरे किस्को से लोहरदगा तक सड़क गढ़ों से भरा पड़ा है। जिसके कारण आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही है जिससे काफी लोगों की सड़क दुर्घटना में अभी तक मौत हो चुकी है। बारिश होने के कारण गढ़ों में पानी भरा जा रही है। जिससे वाहन चालकों को पानी की वजह से गड्ढे का पता नहीं चल रहा है और वह गड्ढे में अपना वाहन को लगा रहे हैं जिससे दुर्घटनाएं हो रही है और चोट भी लग रही है। मालूम हो कि पिछले 1 वर्ष में लगभग 10 से अधिक लोगों का सड़क दुर्घटना के कारण मृत्यु हुई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है जिसके कारण जिला प्रशासन के खिलाफ फ्रेंडशिप क्लब के द्वारा फ्रेंडशिप क्लब के मुख्य संरक्षक पूर्व सैनिक रामपाल उरांव के नेतृत्व में सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं कहा गया कि जल्द से जल्द पथ निर्माण विभाग को इसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द जो सड़क निर्माण कार्य अभी तक अधूरी है उसे पूर्ण किया जाए और तत्काल अभी जो गंभीर गड्ढे हैं, जिसके वजह से दुर्घटनाएं हो रही है उसको समतलीकरण करने की बात कही गई। अगर जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही इस सड़क निर्माण के कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ प्रशासनिक पदाधिकारी का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर मुख्य फ्रेंडशिप क्लब के अध्यक्ष असलम अंसारी,फिरोज अंसारी, मोइन अंसारी,जलेश्वर उरांव,गोविंद सिंह,एजाज अंसारी,अजय उरांव, एजाज अंसारी,रजाक अंसारी, बिलेंदर उरांव,के साथ काफी संख्या में फ्रेंडशिप क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - नेहल अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.