हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चंदवारा प्रखंड स्थित उरवां पंचायत अब विकास की एक नई इबारत लिख रहा

कोडरमा :  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चंदवारा प्रखंड स्थित उरवां पंचायत अब विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। केंद्र सरकार द्वारा तिलैया डैम को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए करीब 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे इसे एक विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद तेज हो गई है। यहाँ निर्मित एडवेंचर पार्क, वॉटर स्पोर्ट्स और हाल ही में शुरू हुआ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जहाँ एक साथ 40 लोग जलविहार का आनंद ले सकते हैं, इस क्षेत्र की सुंदरता में चार चाँद लगा रहे हैं।

आज इसी मनोरम उरवां झील के तट पर बरही विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री Manoj Kumar Yadav जी द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित चूड़ा-तिलकुट पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री Manish Jaiswal जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ आत्मीय संवाद हुआ और क्षेत्र में हो रहे इस अभूतपूर्व विकास को देखकर मन प्रसन्न हो गया।

इस सुखद माहौल के बीच डीवीसी के सोलर प्लांट में कार्यरत मजदूरों, स्थानीय मुखिया संघ और आम नागरिकों ने डीवीसी की कुछ नीतियों से उत्पन्न समस्याओं के बारे में सांसद जी ने विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से कम पानी वाले इलाकों में काम होने से स्थानीय नाविकों के रोजगार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। मैंने उनकी इन समस्याओं को बहुत गंभीरता से सुना है और मेरा यह स्पष्ट मत है कि डीवीसी को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए ताकि विकास की इस दौड़ में स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो और उनका रोजगार सुरक्षित रहे।
इस मौके पर उपस्थित सांसद प्रतिनिधि श्रीमान प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,विधायक प्रतिनिधि श्रीमान लक्ष्मण यादव,चंदवारा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,राजू यादव,विनय राणा, मुन्ना बर्नवाल,सुखदेव साव,सुरेश यादव,उमाशंकर बर्नवाल एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गौतम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.