चंदवारा पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित कुएं से एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
चंदवारा : चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित सुखदेव मोदी के कुआं में एक संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर के बगल एक पुराना कुआं था उस कुएं में एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच खटिया के सहारे ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया l वही शव की शिनाख्त के लिए थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने कहा कि डीएनए जांच एवं पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है l क्योंकि शव पूरी तरह से सड़ चुका है। वही शव को देख कर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से गायब हुए दर्शील बरनवाल का शव है पर प्रशासन द्वारा कुछ कहने से परहेज करते नजर आए मौके पर उपस्थित एस आईं पवन कुमार, त्रिवेणी बास्की, कामख्या सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, मौजूद थे
रिपोर्टर : गौतम


No Previous Comments found.