चन्दवारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त!
चन्दवारा : पश्चिमी पंचायत के भुईयां टोली (चांदनी तालाब के पास) स्थित एक मकान से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
नकली शराब कारोबार पर कसा शिकंजा।चंदवारा प्रखंड में नकली शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी नकली शराब को जब्त किया है। यह कार्रवाई चंदवारा पश्चिमी पंचायत के भुईयां टोली स्थित एक मकान में की गई, जहां एक मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का जखीरा था।
सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में त्वरित छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने मौके पर पहुंचकर अंग्रेजी शराब को बरामद किया। इसके बाद प्रशासन ने सभी अंग्रेजी शराबों को जब्त किया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब की कारोबारी हो रही थी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
रिपोर्टर : गौतम


No Previous Comments found.