पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के नेतृत्व में मासिक अपराध एवं गोष्ठी का आयोजन
कोडरमा : पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, भा०पु०से०, कोडरमा की अध्यक्षता में आज पुलिस कार्यालय सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना / ओ०पी० प्रभारी, अपराध शाखा एवं अन्य ईकाईयों के प्रभारी / अधिकारी उपस्थित रहे। अपराध गोष्ठी में विगत माह, जनवरी 2026 में विभिन्न थानों में दर्ज हुए काण्डों की विस्तृत समीक्षा के साथ साथ पूर्व के लंबित कांडों की स्थिति व निष्पादन की दिशा में अब तक हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गयी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुपालन हेतु कई दिशा-निर्देश दिए गए :-
सर्वप्रथम जयनगर थानान्तर्गत से लापता हुए 10 बिरहोर बच्चों को सकुशल बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को क्रमशः प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात आगामी महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पूजा पंडालों, शिवालयों, भीड भाड वाले स्थानों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सघन गश्ती एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा शिवबारात / जुलूस
पिछले माह सम्पन्न हुए अपराध गोष्ठी में दिये गये निर्देशों के अनुपालन के स्तर की समीक्षा की गयी।
आम नागरिकों के लिए डायल 112 एकीकृत आपाताकालीन नंबर पर आये हुए शिकायतों / समस्यों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं संवदेनशीलकार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रोत्साहित करते हुए एक एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया।
जिला में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के साथ साथ अवैध शराब तस्करी के पूरे नेक्सस का पता लगाकर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ करने के संबंध में जिले ट्रैफिक प्रभारी से विस्तृत जानकारी ली गई तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए थाना प्रभारी, तिलैया एवं कोडरमा से समन्वय स्थापित करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुगम एवं सुचारू बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सडक सुरक्षा हेतु सभी एहतियाति कदम उठाने तथा यातायात नियमों का पालन नही करने वालों एवं ड्रंक एंड ड्राईव, ओवरस्पीडिंग पर अभियोजन की कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रोड एक्सीडेंट से संबंधित कांडों का आईरैड, एवं ईडार में इंट्री किये जाने के संबंध में समीक्षा की गयी, जिन थाना प्रभारियों द्वारा रोड एक्सीडेंट से संबंधित कांडों का आईरैड एवं ईडार में इंट्री शेष है, उन्हें शीघ्र प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया।
विभिन्न थाना/ओ०पी० में लंबित वारंट/इश्तिहार/कुर्की का अतिशीघ्घ्र निष्पादन करने एवं कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।
विगत माह, जनवरी 2026 में प्रतिवेदित एवं पूर्व से लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। विशेषकर तीन वर्षों से अधिक दिनों से लंबित कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया। पोक्सो एवं रेप से संबंधित कांडों का निष्पादन 60 दिनों के नियत समय पर कर माननीय न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।सात वर्ष से अधिक सजा वाले कांडों में एफ०एस०एल० टीम बुलाकर लिफ्टिंग / पैकिंग / सैम्पलिंग करवाने का निर्देश दिया गया।
सभी थाना/ओ०पी० प्रभारियों को रक्षक एप के माध्यम से एंटी काईम चेकिंग किये जाने का सख्त निर्देश दिया गया। थानों द्वारा एंटी काईम सही तरीके से की जा रही है अथवा नहीं ? इसकी जॉच की जिम्मेवारी संबंधित पुलिस निरीक्षक को एवं प्लान के तहत मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी पुलिस उपधीक्षक (मु०). को दी गयी।
पुराने कांडों में आरोप पत्रित एवं संदिग्ध अभियुक्तों का अच्छी तरह से सभी बिंदुओं पर सत्यापन करने निर्देश दिये जाने के साथ साथ हाल के दिनों में जेल से छूटे अपराधियों पर निकट निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
माननीय न्यायालय में विचारण चल रहे कांडों से संबंधित साक्षियों की गवाही माननीय न्यायालय में सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।
माननीय न्यायालय से विभिन्न कांडों में विचारण के उपरांत दोषमुक्त हुए आरोपियों के विरूद्ध माननीय वरीय न्यायालय में अपील दायर किये जाने योग्य कांडों की समीक्षा की गई, जिसमें शीघ्र कार्रवाई हेतु अभियोजन कोषांग प्रभारी को निर्देश दिया गया।
अवैध कोयला/बालु/पत्थर का उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी / प्रभाग पुलिस निरीक्षक / पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया।
थाना क्षेत्र के उपद्रवियों / आदतन शरारती तत्वों / सक्रिय अपराधियों के विरूध लगातार विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। ऐसे अपराधियों के विरूध काईम कंट्रोल एक्ट के तहत उचित माध्यम से प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी को दिया गया।
चोरी एवं अन्य प्रकार के आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से एंटी काईम चेंकिंग करने एवं बैंक / ए०टी०एम०/ ज्वैलरी शॉप/बडे वित्तीयलेन देन संस्थानों के आस पास पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।
विभिन्न कोटि के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के सामुहिक समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा उसका निराकरण हेतु पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हरेक पंक्ति के अधिकारियों/ कर्मियों से प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया।अंत में राष्ट्रीय गान के साथ अपराध गोष्ठी का समापन किया गया।
रिपोर्टर : कौशल पांडेय


No Previous Comments found.