चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय में सात स्थायी समितियों का पुनर्गठन*
चंदवारा : पश्चिमी पंचायत सचिवालय में सात स्थायी समितियों का पुनर्गठन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार कुशवाहा (मुखिया, चंदवारा पश्चिमी) द्वारा की गई।
बैठक में पंचायत सचिव कपिल देव यादव एवं पीसीआई इंडिया यूनिसेफ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय कुमार राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समितियों के अध्यक्षों का चयन इस प्रकार हुआ:
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति – बबलू रजक (वार्ड नं. 2)
महिला एवं शिशु सामाजिक कल्याण समिति – नीतू शर्मा (वार्ड नं. 6)
निर्माण एवं विकास समिति – रतन पासवान (वार्ड नं. 4)
सार्वजनिक संपदा समिति – सरिता देवी (वार्ड नं. 11)
अधोसंरचना समिति – जमुनी देवी (वार्ड नं. 10)
ग्राम रक्षा समिति – राखी देवी (वार्ड नं. 7)
सामान्य प्रशासन समिति – नियमानुसार मुखिया जी अध्यक्ष होते हैं।
सभी समितियों में मुखिया एवं उपमुखिया सदस्य रहेंगे तथा पंचायत सचिव पदेन सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
सामान्य प्रशासन समिति सभी समितियों की मुख्य समिति होगी।
पंचायत स्तरीय समन्वय समिति का भी गठन किया गया, जिसमें
अध्यक्ष–मुखिया,उपाध्यक्ष–उपमुखिया,सचिव – पंचायत सचिव
यह समिति सभी समितियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों का संचालन सुनिश्चित करेगी। समन्वय समिति में कुल 18 सदस्य शामिल हैं।
इस बैठक में सभी वार्ड सदस्य, जलसहिया, सेविका, JSLPS, के सक्रिय महिला , SMC के सदस्य शिक्षक एवं ANM उपस्थित रहीं।
पश्चिमी पंचायत के लोकप्रिय मुखिया संतोष कुशवाहा जी ने कहा कि यह पुनर्गठन पंचायत स्तर पर कार्यों को और अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रिपोर्टर : गौतम


No Previous Comments found.