सावित्री सुंदर ट्रस्ट का चतुर्थ वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से वसुंधरा गार्डन कोडरमा में मनाया गया ।

कोडरमा : को सावित्री सुंदर ट्रस्ट का चतुर्थ वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से वसुंधरा गार्डन में मनाया गया । बताते चले कि बड़े ही कम समय में सावित्री सुंदर ट्रस्ट सामाजिक क्षेत्र में किए गए सर्वोत्तम कार्यों के फलस्वरुप प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है । अपने चार वर्षो के छोटे से कार्यकाल में ही सावित्री सुंदर ट्रस्ट लोगों की जुबान पर छाया रहता है। अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष रजनीकांत पाण्डेय व सैकड़ों समर्पित सदस्यों के सफलतम प्रयास से आज सावित्री सुंदर ट्रस्ट दर्जनों राज्यों में लोगों की जरूरतों पर उनके साथ खड़ा  मिलता है। वार्षिकोत्सव की विधिवत् शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती शालिनी गुप्ता,LEO सतीश चंद्र,  डॉ सौरभ कुमार, डॉ अरूण कुमार ,CA प्रदीप हिसारिया, राकेश सिंह, उमाशंकर सिंह,संदीप कुमार, विनेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। शालिनी गुप्ता ने अपने अभिभाषण में ट्रस्ट के छोटे से कार्यकाल में किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने बताया कि कैसे ट्रस्ट के लोगों ने घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया है समाज के भटके हुए लोगों को समाज के मुख्य धारा में वापस लाया है आज ट्रस्ट परिवार के प्रयास से ही सैकड़ो परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे हैं साथ ही उन्होंने ट्रस्ट को आश्वासन भी दिया है कि वह सदैव ट्रस्ट के अच्छे कार्यों में उनके साथ खड़ी रहेगी। अपने संबोधन के दौरान दर्जनों वक्ताओं ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक और शैक्षिक कार्यों पर अपनी प्रशंसा और सहयोग जाहिर की, सभी वक्ताओं ने कहा कि सावित्री सुंदर ट्रस्ट एनजीओ को प्रशासनिक और राजनीतिक सहयोग पर बल दिया जाए, लोगों ने बताया कि समाज के ऐसे एनजीओ को आगे लाने में प्रशासन को और राजनीतिक लोगों को अपना भरपूर सहयोग देना चाहिए जिससे समाज के वंचित गरीब और अतिआवश्यकता वाले लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके । कार्यक्रम के दौरान जिले के बड़े नामचिन विद्यालयों के सैकड़ो बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया , नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों ने नाट्य कला और संगीत के माध्यम से बड़े ही सुंदर तरीके से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने का सफल संदेश दिया । कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार से जुड़े विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में समर्पित सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर राना,विभिन्न राज्यों से राजू सिंह,मोनी शंकर विश्वास, नोखलाल दास, बीरेंद्र चौधरी,बसंत कुमार मेहता, कुलदीप कुमार, पवन कुमार तिवारी, जयप्रकाश (गुड्डू जी), आशुतोष कुमार सरगम, मनीष झा, सोनी कुमारी, अनिल सिंह, सुनील पासवान, तथा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

 रिपोर्टर : गौतम 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.