जयनगर प्रखंड में चार दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

कोडरमा : जयनगर प्रखंड में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक की सक्रिय सहभागिता रही।

इस प्रशिक्षण के दौरान संतोष कुमार कुशवाहा
मुखिया मास्टर ट्रेनर, पंचायती राज विभाग सह 
मुखिया, चंदवारा पश्चिमी पंचायत डिजिटल पंचायत को सशक्त बनाने, पंचायत हेल्प डेस्क को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर से ही लागू करने पर विशेष जोर दिए। उद्देश्य यह रहा कि पंचायतें पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनें।
केरल मॉडल की तर्ज पर पंचायतों को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

रिपोर्टर : गौतम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.