कोडरमा के ध्वजाधारी धाम परिसर में योग शिक्षक संघ,कोडरमा की बैठक सह होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ
कोडरमा : कोडरमा के ध्वजाधारी धाम परिसर में योग शिक्षक संघ, कोडरमा की बैठक रखी गई थी।जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता योग शिक्षक श्री सुनील कुमार जी एवं संचालन योग शिक्षक श्री देवराज पाण्डेय जी के द्वारा किया गया।यह बैठक आगामी रांची चले हेतु किया गया बताते चले कि झारखंड के सभी जिलों के योग शिक्षकगण विभिन्न प्रकार के मुद्दाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जी एवं आयुष निदेशालय रांची से मुलाकात करेंगे।सभी जिलों से योग शिक्षकों का प्रतिनिधित्व होगा।बैठक के बाद होली मिलन किया गया एवं साथ में पकवानों का भी लुफ्त उठाया गया।बैठक में सभी योग शिक्षक स्मृति कुमारी वर्मा,सुनीता भगत,शशि कुमारी,शीला बर्नवाल,रीना वर्मा,रिंकी कुमारी,ममता कुमारी,सोनी कुमारी, कृति सुमन मोदी,विनोद बर्नवाल,गौतम कुमार,नीरज कुमार,सुधीर कुमार,उत्कर्ष राज,गजानंद सागर, भरत कुमार,संतोष पांडेय,जगमीत सिंह,शरद अग्रवाल,राजेश्वर ठाकुर,राहुल कुमार एवं उदय कुमार बर्नवाल सहित अन्य सभी योग साधकों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : गौतम

No Previous Comments found.