चंदवारा पश्चिमी पंचायत भवन में गन्ना विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

चंदवारा : गन्ना विकास योजना 2025–26 के अंतर्गत चंदवारा पश्चिमी पंचायत भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को गन्ना की उन्नत खेती से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान केवीके (KVK) की विशेषज्ञ नुपुर चौधरी ने किसानों को उन्नत गन्ना किस्मों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण सहित बेहतर उत्पादन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने की अपील की, ताकि उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, उप-मुखिया बसंती देवी, BTM संतोष कुमार सिंह तथा ATM दीक्षा कुमारी सहित कई किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें गन्ना की खेती में नई तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिली है।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.