चंदवारा आदर्श मध्य विद्यालय में पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
चंदवारा : चंदवारा आदर्श मध्य विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 1 एवं 2 के छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चंदवारा पूर्वी की मुखिया अनीता देवी तथा चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी, स्कूल अध्यक्ष सुमन सोनी, सदस्य विपुल सोनी, सहायक शिक्षक सकलदेव प्रसाद, सुखदेव राणा, विजयलक्ष्मी पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकगण एवं चंदवारा पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि संजय दास उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पहले के समय में विद्यालयों में न तो मध्याह्न भोजन की व्यवस्था थी और न ही छात्रों को स्कूल ड्रेस या अन्य सुविधाएं मिलती थीं, जिसके कारण कई गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे। वर्तमान समय में सरकार द्वारा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, पोशाक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत हो रही है। इसके लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्टर : गौतम

No Previous Comments found.