योग शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री एवं डुमरी विधायक से अपनी मांगो को लेकर मिला
चंदवारा : योग शिक्षक संघ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा के मुख्य योग शिक्षक देवराज पाण्डेय जी के नेतृत्व में रांची स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं युवा नेता डुमरी विधायक जयराम महतो के रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने योग शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से मंत्री एवं डुमरी विधायक को अवगत कराते हुए सम्मानजनक वेतन एवं कार्य अवधि बढ़ाने की मांग की।
मुख्य योग शिक्षक देवराज पाण्डेय जी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान 10 दिन के योग सेशन को बढ़ाकर 32 दिन करने, पारिश्रमिक राशि में बढ़ोतरी करने एवं महिला योग शिक्षिका से भेदभाव न करते हुए उन्हें भी 20 दिन के योग सेशन को बढ़ाकर 32 करने की मांग की गई। स्वास्थ्य मंत्री एवं डुमरी विधायक जयराम महतो जी ने योग शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कोडरमा,देवघर, खूंटी, जमशेदपुर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, रांची एवं गोड्डा सहित विभिन्न जिलों से आए दर्जनों योग शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से गौतम कुमार, सुधीर यादव, शरद अग्रवाल, राहुल यादव, निरज कुमार, गजानंद कुमार, सरलू पंडित,प्रदीप मेहरा,अनुज कुमार त्यागी,प्रभात कुमार झा, स्मृति कुमारी, शांति कुमारी, सुनीता भगत, सोनी कुमारी और ममता कुमारी सहित दर्जनों योग शिक्षक शामिल थे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार


No Previous Comments found.