चंदवारा थाना के SI पवन कुमार राम को एसीबी ने 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

कोडरमा : जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (SI) पवन कुमार राम को एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक मामले में मदद के बदले घूस की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और जैसे ही पैसे लिए गए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

रिपोर्टर : कौशल पांडेय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.