रामनवमी को लेकर भोंडो में बैठक सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

चंदवारा : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम भोंडो में आगामी रामनवमी पर्व की तैयारी को लेकर रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा पर्व को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष पद पर राजकुमार साव, उपाध्यक्ष युवराज मिर्धा, सचिव मनोज शर्मा, उप सचिव सुरेंद्र रजक, कोषाध्यक्ष सुखदेव साव, उप कोषाध्यक्ष मेघनाथ साव, निर्देशक बासुदेव साव, उप निर्देशक महावीर साव, संगठन मंत्री शत्रुघ्न साव, व्यवस्थापक मंत्री नारायण साव, उप व्यवस्थापक मंत्री मनोज साव, सांस्कृतिक मंत्री विनोद कुमार, उप सांस्कृतिक मंत्री किशोर कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक सिंह एवं उप मीडिया प्रभारी दिनेश रजक का चयन किया गया।

बैठक में चयनित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रामनवमी पर्व को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। इस बैठक में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.