पंचायत सहायक संघ गठन को लेकर बैठक आयोजित

चंदवारा :  प्रखंड के पंचायत सचिवालय पूर्वी के मैदान में मंगलवार को पंचायत सहायक संघ गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार यादव ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न 15 पंचायतों के पंचायत सहायकों ने भाग लिया।बैठक में प्रखंड स्तर पर गठन, सहायक के कार्यों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पंचायत के सभी सहायक ने संगठन को मजबूत करने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान पंचायत सहायक कमेटी के गठन, कोष के प्रबंधन तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने और नियमित बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चयनित सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वहीं बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह एंव नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर यादव   सचिव सतीश राणा,  कोषाध्यक्ष ऋषि साव उप कोषाध्यक्ष रेखा देवी उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव मिडिया प्रभारी राजेश  कुमार,सहायक छोटी कुमारी, कंचन देवी गणेश कुमार, प्रयाग यादव, राजेंद्र यादव, दिनेश्वर यादव, आनंद कुमार, रितलाल रजक, मनोज राणा, आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : गौतम 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.