तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर वार्ड 24 में छात्रा की मौत, परीक्षा रद्द होने के तनाव की चर्चा
तिलैया, कोडरमा : तिलैया थाना अंतर्गत चित्रगुप्त नगर वार्ड संख्या 24 में एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रूचि कुमारी नामक छात्रा की मौत फांसी लगाने से हुई है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि NEET परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक तनाव और अवसाद में थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौत के कारणों की जांच की जा रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
रिपोर्टर : श्रवण कुमार
No Previous Comments found.