कोडरमा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया
कोडरमा : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार देर रात मंडल कारा, कोडरमा में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन एवं मुख्यालय डीएसपी अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
छापामारी के दौरान कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बंदियों से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त कीं।
तलाशी अभियान के क्रम में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री, प्रतिबंधित वस्तु अथवा अवैध उपकरण बरामद नहीं हुआ। जांच के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे छापामारी अभियान चलाए जाते रहेंगे।
रिपोर्टर : श्रवण कुमार
No Previous Comments found.