अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजे देशभक्ति गीत, बच्चों ने योग के प्रति दिखाई गहरी जागरूकता
चंदवारा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीतों से हुई, जिसे गौतम कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने सामूहिक रूप से गाकर पूरे माहौल को देशप्रेम और ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। योग सत्र के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आरएसएस सह विभाग कार्यवाह श्री मनोज राणा जी ने बच्चों को योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन शैली और मानसिक शांति का आधार है।
इस अवसर पर बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु योग आधारित प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सटीक उत्तर देकर अपनी योग्यता सिद्ध की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यवाह मुकेश राणा जी, बजरंग दल विभाग संयोजक श्री राजू यादव, विहिप जिला मंत्री श्री प्रदीप सिंह जी, जिला सेवा प्रमुख श्री पप्पू बर्नवाल जी सहित गणमान्य शिक्षक मुकेश कुमार, सोनू कुमार, सचिंद्र कुमार पंडित, अजय दास, विकास राणा एवं सैकड़ों की संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने के लिए राजू यादव जी द्वारा प्रेरित किया गया, ताकि वे एक स्वस्थ और अनुशासित जीवन शैली का निर्माण कर सकें।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.