चंदवारा पैक्स को मिला ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य, झारखंड में हासिल की पहली उपलब्धि
कोडरमा : चंदवारा प्रखंड अंतर्गत थाम पंचायत में *चंदवारा पैक्स लिमिटेड* को राज्य में सबसे पहले ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य सौंपा गया है। झारखंड में पहली बार किसी पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) को पेयजल योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र और प्रखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में हर्ष का माहौल है। योजना के संबंध में जानकारी देते हुए चंदवारा पैक्स लिमिटेड के अध्यक्ष *बिजेंद्र कुमार यादव* ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है।
उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा, ग्रामीणों और किसानों की सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ धरातल पर उतारना हमारी जिम्मेदारी है। पैक्स पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ इस योजना का क्रियान्वयन करेगा ताकि थाम पंचायत के प्रत्येक जरूरतमंद को इसका लाभ मिले और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त हो सके।
स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक पीने के साफ पानी की समस्या से राहत मिल सकेगी।
इस अवसर पर सहकारिता और पेयजल विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से रूमा झा जिला सहकारिता पदाधिकारी, आकाश शुभम सहायक निबंधक,अनुज कुमार सिन्हा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सूरज कुमार दास, सहायक अभियंता संजय कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी चंदवारा भीमा किंडो,रामचंद्र यादव अध्यक्ष पिपराडीह पैक्स,परमेश्वर साव अध्यक्ष आरागारो पैक्स
इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी इस मौके पर उपस्थित थे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार
No Previous Comments found.