चंदवारा रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपने चपेट में लिया बाल बाल बचा बाइक सवार

चंदवारा : चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान बाइक पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत यह रही कि बाइक सवार व्यक्ति इस भीषण टक्कर के बावजूद बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर अत्यधिक तेज रफ्तार में था, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक में सीधी टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

आस-पास मौजूद स्थानीय लोग आनन-फानन में मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए ब्रिज पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.